जयपुर, जुलाई 14 -- राजस्थान में मानसून फिलहाल सुस्त पड़ गया है। आसमान में बादलों की आवाजाही जरूर हो रही है, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई। बारिश का सिलसिला थमते ही सूरज के तेवर एक बार फिर तीखे हो गए हैं और कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ा है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा। हालांकि मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताई है। विभाग के अनुसार, 16 जुलाई से मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है। यदि उदयपुर संभाग से बादलों की एंट्री अनुकूल रही तो बारिश का नया दौर शुरू होगा, जो अरावली पर्वतमाला को पार करते हुए दक्षिणी और पश्चिमी राजस्थान तक पहुंच सकता है। ऐसे में उदयपुर, सलूंब...