जयपुर, मार्च 9 -- राजस्थान में आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। पिछले महीने जयपुर के चर्चित कान्हा रेस्टोरेंट ग्रुप पर हुई बड़ी छापेमारी के बाद अब आयकर विभाग ने एक बार फिर राज्य में रेस्टोरेंट कारोबार पर शिकंजा कसा है। इस बार जयपुर और अजमेर के चार रेस्टोरेंट्स पर आयकर विभाग की टीमों ने छापेमारी और सर्वे की कार्रवाई शुरू की है। इन रेस्टोरेंट्स पर बड़ी टैक्स चोरी का शक जताया जा रहा है। आयकर विभाग की टीमें रविवार, 8 मार्च की दोपहर से ही इन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर रही हैं। यह कार्रवाई सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। अधिकारियों की टीमें दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ रेस्टोरेंट संचालकों, मैनेजरों और स्टाफ से पूछताछ कर रही हैं।जयपुर के तीन रेस्टोरेंटों पर कार्रवाई आयकर विभाग की कार्रवाई का सबसे बड़ा फोकस जयपुर के तीन रेस्टो...