नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर बांदीकुई में 607.66 करोड़ रुपए की लागत से 213 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात दोहराई।कई अहम घोषणाओं का ऐलान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बांदीकुई पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर रखने की घोषणा की। इसके साथ ही बांदीकुई-दौसा रेलवे फाटक पर आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण, बांदीकुई एवं बसवा नगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज और ड्रेनेज गैप के कार्यों को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा उन्होंने राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में सावित्र...