राजस्थान में CJP के सामने एक और चुनौती; शिक्षकों के संगठन ने भी खोला मोर्चा
जयपुर, अगस्त 22 -- जयपुर के नजदीक रामपुरा-कंवरपुरा गांव में कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कथित हमले को लेकर सीजेपी और ग्रामीणों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। इस बीच स्कूलों के मुद्दों को लेकर उतरी सीजेपी के सामने एक नई चुनौती पैदा हो गई है। शिक्षकों के एक संगठन ने कहा कि राजस्थान के शिक्षण संस्थानों को राजनीतिक टकराव का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) ने दावा किया कि वह सरकार का बचाव नहीं कर रहा है वरन स्कूल परिसर में सियासत के खिलाफ आवाज उठा रहा है। शिक्षकों को परेशान करने के आरोपों पर शिक्षक संघ ने कहा कि आम जनता का कोई शख्स प्रिंसिपल से अनुमति लेने के बाद ही स्कूल में दाखिल हो सकता है। ऐसे में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.