जयपुर, मार्च 20 -- भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राजस्थान में पार्टी करीब 30 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल प्लेटफॉर्म की ट्रेनिंग दे रही है। इस अभियान के तहत न केवल प्रशिक्षण दिया जाएगा, बल्कि इसके बाद एक ऐप के जरिए सभी का ऑनलाइन टेस्ट भी लिया जाएगा। दरअसल, भाजपा ने देशभर में अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026' शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर से डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। पार्टी का लक्ष्य करोड़ों कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर एक नया रिकॉर्ड बनाने का है। राजस्थान में इस अभियान की शुरुआत मंडल स्तर से हो चुकी है।857 वक्ताओं की टीम करेगी प्रशिक्षण...