बारां, सितम्बर 15 -- राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लेकिन कुछ नतीजों ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल बारां में आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस के 15 साल पुराने कब्जे को खत्म कर दिया। पार्टी ने 60 में से 31 वार्ड जीतकर अपने दम पर बहुमत हासिल किया। कांग्रेस को 18 और बीजेपी को 9 सीटें मिलीं, जबकि दो वार्ड निर्दलीयों के खाते में गए। यह AAP के लिए राजस्थान में सिर्फ एक स्थानीय निकाय की जीत नहीं है। पार्टी का राज्य में अब तक सीमित राजनीतिक आधार रहा है, लेकिन बारां के नतीजे ने उसे स्थानीय राजनीति में एक ठोस जगह दे दी है। आप की शानदार जीत से सवाल उठ रहा है कि क्या इसका असर अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है?बारां में कैसे बदला पूरा समीकरण? बारां में मुकाबल...