नई दिल्ली, मई 22 -- राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच कुछ जिलों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन लोगों को गर्म हवाओं से राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले एक सप्ताह तक तेज गर्मी बने रहने की संभावना जताई है। वहीं, 24 मई के बाद हीटवेव के और तेज होने तथा कई क्षेत्रों में गंभीर गर्मी की स्थिति बनने की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा और सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। हालांकि जैसलमेर, चूरू, बीकानेर, भीलवाड़ा और कोटा जैसे कुछ जिलों में तापमान सामान्य के आसपास या उससे थोड़ा नीचे दर्ज किया गया, लेकिन गर्म हवाओं और उमस के कारण लोगों को राहत महसूस नहीं हुई।श्रीगंगानगर लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म राजस्थान में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया, जह...