राजस्थान में 45.6degC पहुंचा पारा; 16 जिलों में बारिश-ओलों का यलो अलर्ट
नई दिल्ली, मई 26 -- राजस्थान में नौतपा की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ हुई है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज धूप, लू और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। दिनभर आसमान साफ रहने से तापमान लगातार बढ़ता गया और कई शहरों में पारा 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान कोटा में 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को 19 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 16 जिलों में धूलभरी हवाओं, हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच राहत की खबर भी सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार 27 मई की देर शाम या 28 मई से एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से उत्तर-पूर्वी राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके चलते कुछ इलाकों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.