जयपुर, जुलाई 30 -- राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और शुक्रवार (31 जुलाई) को भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। सक्रिय मानसूनी ट्रफ और निम्न दबाव तंत्र के असर से प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम बदला रहेगा।पूर्वी राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश के आसार मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी राजस्थान में बारिश का सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है। जयपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई दौर की बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर कम समय में तेज बारिश होने से शह...