राजस्थान में 21% कम बरसात, अगले 4-5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- राजस्थान में मानसून की विदाई का दौर शुरू होने के साथ ही बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। प्रदेश में अब बारिश का दायरा सिमट गया है। आज सिर्फ 4 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कई इलाकों में मौसम साफ रहने और धूप निकलने से गर्मी फिर बढ़ने लगी है। जैसलमेर में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 4-5 दिन मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है।मानसून की विदाई के साथ कमजोर पड़ा बारिश का दौर रविवार को राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा। हालांकि उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भरतपुर समेत कुछ इलाकों में दोपहर के समय बादल छाए और हल्की बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाकों के अलावा उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी हल्के बादल दिखाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.