नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- राजस्थान में गर्मी अपने चरम की ओर बढ़ती नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिन यानी 25 और 26 अप्रैल को हीटवेव का असर तेज रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद है, जब एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर आंधी और बारिश लेकर आएगा। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।16 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, दो दिन की तेज गर्मी के बाद राज्य में मौसम करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से करीब 16 जिलों में तेज आंधी चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।24 शहरों में पारा 40 से 44 डिग्री के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में त...