जयपुर, अगस्त 10 -- राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में करवाए जाएंगे। वहीं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव चार चरणों में कराने की तैयारी है। राज्य निर्वाचन आयोग इसी महीने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। चुनाव को लेकर सोमवार को सचिवालय में राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, ईवीएम और बैलेट पेपर सहित चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई। आयोग की ओर से चुनाव को लेकर जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।41 जिलों की 309 नगरीय न...