नई दिल्ली, मई 20 -- राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंगलवार आधी रात को 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस व्यापक बदलाव में 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस सूची में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, नागौर, टोंक, भरतपुर और दौसा जैसे महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं।हरेंद्र महावर को मिला कोटा रेंज का आईजी प्रभार सरकारी आदेश के अनुसार, हरेंद्र कुमार महावर को कोटा रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है। कोटा रेंज में आईजी का पद लंबे समय से खाली चल रहा था। आईजी सीआईडी (सीबी) से स्थानांतरित होकर महावर को अब फील्ड पोस्टिंग दी गई है।चित्तौड़गढ़ में नया एसपी नियुक्त चित्तौड़गढ़ जिले में एसपी मनीष त्रिपाठी का तबादला कर उन्हें एसपी एटीएस जयप...