नई दिल्ली, जनवरी 22 -- राजस्थान में जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य में जनगणना के पहले चरण की तारीखें तय कर दी गई हैं। सांख्यिकी विभाग ने जनगणना के पहले फेज की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत प्रदेशभर में मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार जनगणना प्रक्रिया में आम लोगों को भी सीधे तौर पर शामिल किया जा रहा है। पहली बार सेल्फ सेंसस यानी स्व-गणना का विकल्प दिया गया है, जिसके तहत लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे। 1 मई से 15 मई तक होगी स्व-गणना जनगणना के पहले फेज से पहले आमजन को 1 मई से 15 मई तक सेल्फ सेंसस का मौका मिलेगा। इसके लिए सरकार जल्द ही एक विशेष पोर्टल और मोबाइल एप लॉन्च करेगी। इस पोर्टल और एप के माध्यम से लोग अपने मकान और उससे जुड़ी जरूरी जानकारियां खुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.