नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने करवट ले ली है। जहां एक ओर भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में राहत भरी बारिश हुई, वहीं दूसरी ओर गर्मी के कारण हादसों की घटनाएं भी सामने आई हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 15 जिलों में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी जयपुर, अलवर और दौसा में सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि दौसा में चने के आकार के ओले गिरने की भी सूचना है।गर्मी के बीच ट्रेन कोच में लगी आग धौलपुर में भीषण गर्मी के चलते एक ट्रेन के कोच के निचले हिस्से में आग लगने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार आग ब्रेक पैडल के पास लगी थी, जिसे समय रहते बुझा लिया गया। प्रारंभिक आशंका है कि अत्यधिक तापमान के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद यात्रियों में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.