नई दिल्ली, जून 9 -- राजस्थान पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने सोमवार देर रात आदेश जारी कर राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के 141 अधिकारियों के तबादले किए हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ की ओर से जारी तबादला सूची में कई उप पुलिस अधीक्षक (DYSP) और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। खास तौर पर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में व्यापक बदलाव देखने को मिले हैं।जयपुर कमिश्नरेट में कई महत्वपूर्ण बदलाव जारी आदेश के अनुसार एसीपी (बगरू) हेमेन्द्र शर्मा को एसीपी (मानसरोवर) लगाया गया है। वहीं, एसओजी में तैनात शिवकुमार भारद्वाज को एसीपी (झोटवाड़ा) जयपुर कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसीपी (पुलिस कंट्रोल रूम) जयपुर कमिश्नरेट गजेन्द्र सिंह को चूरू में सीओ पद पर भेजा गया है। व...