राजस्थान में 13 साल की लड़की से गैंगरेप मामले में बड़ा ऐक्शन, 3 होटलों पर गरजा बुलडोजर
जयपुर, जुलाई 1 -- राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की लड़की से हुए गैंगरेप के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को मामले से जुड़े तीन होटलों को ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। भारी पुलिस और प्रशासनिक मौजूदगी के बीच जेसीबी मशीनों से होटल खुंगर, जॉय इन और होटल सफायर को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। ध्वस्तीकरण अभियान उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट नयन गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा, उपाधीक्षक विष्णु खत्री और 50 से अधिक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने कहा, अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जांच जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.