जयपुर, मार्च 31 -- प्रदेश में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जिंदगी से जुड़ी कई चीजों में बदलाव देखने को मिलेंगे। इन्हीं बदलावों के बीच शराब उपभोक्ताओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। 1 अप्रैल 2026 से राजस्थान में शराब और बीयर की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है। राज्य सरकार ने आबकारी शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में इजाफा करने का फैसला लिया है, जिसका सीधा असर बाजार में मिलने वाली शराब की कीमतों पर पड़ेगा। ऐसे में अब जाम छलकाना पहले के मुकाबले महंगा साबित होगा।एक्साइज ड्यूटी में 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी राजस्थान सरकार ने नई आबकारी नीति के तहत एक्साइज ड्यूटी की दरों में संशोधन किया है। सरकार ने आबकारी शुल्क को 5 प्रतिशत बढ़ाकर करीब 80 प्रतिशत कर दिया है। इस फैसले के पीछे सरकार की मंशा राजस्व बढ़ाने की बताई जा रही है। हालांकि, इस ...