नई दिल्ली, फरवरी 25 -- राजस्थान में सर्दी की विदाई लगभग तय मानी जा रही है और गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे मार्च के पहले सप्ताह और होली के आसपास गर्मी का असर तेज हो सकता है। राज्य के पश्चिमी हिस्सों से सर्दी पूरी तरह रुखसत हो चुकी है। दिन का अधिकतम तापमान कई जिलों में 36 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मंगलवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दोपहर में तपिश का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में एंटीसाइक्लोनिक सर्कुले...