राजस्थान में सूरज का रौद्र रूप, मौसम विभाग का नया अलर्ट बढ़ाएगा टेंशन
नई दिल्ली, मई 28 -- राजस्थान इन दिनों सूरज नहीं, आग बरसा रहा है। नौतपा के बीच पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है और हालात ऐसे हो गए हैं कि दोपहर में सड़क पर निकलना किसी 'अग्निपरीक्षा' से कम नहीं लग रहा। बुधवार को श्रीगंगानगर देश का तीसरा सबसे गर्म शहर बना, जहां तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालात इतने भयावह रहे कि बीकानेर में हाईवे पर दौड़ती कारों के मीटर तक 49 डिग्री तापमान दिखाने लगे। राजस्थान के कई शहर इस वक्त 'हीट चैंबर' बने हुए हैं। चूरू, बीकानेर, पिलानी और भीलवाड़ा में भी पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। दिन तो झुलसा ही रहे हैं, अब रातें भी लोगों को चैन नहीं लेने दे रहीं। कोटा, फलोदी और हनुमानगढ़ में रात का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। सबसे गर्म रात कोटा में रही, जहां देर रात तक गर्म हवाएं चलती रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.