नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- राजस्थान में गर्मी ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि सीमावर्ती क्षेत्र श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर बनकर उभरा है। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के भारत मौसम विज्ञान विभाग जयपुर केंद्र ने शुक्रवार को भी 5 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। हालांकि राहत की बात यह है कि 25 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।स्कूलों का समय बदला, बच्चों को राहत देने की कोशिश भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों में स्कूलों के समय में बद...