जयपुर, मार्च 7 -- राजस्थान में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। इसका सबसे ज्यादा असर सीकर जिले और आसपास के इलाकों में देखा गया। सुबह करीब 6:30 बजे आए इस भूकंप से लोगों में कुछ समय के लिए घबराहट का माहौल बन गया, हालांकि तीव्रता कम होने के कारण कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप का केंद्र जयपुर से करीब 69 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे था। कम गहराई पर केंद्र होने के कारण आसपास के इलाकों में कंपन साफ महसूस हुआ, लेकिन इसकी तीव्रता ज्यादा नहीं होने से बड़ा नुकसान टल गया। खबर अपडेट की जा रही है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...