राजस्थान में सीमावर्ती क्षेत्रों में एकतरफा कार्रवाई पर जताई चिंता
सहारनपुर, जुलाई 15 -- देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद राजस्थान के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती हबीबुल्लाह कासमी और राजस्थान लेबर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन गफूर अहमद ने राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में धार्मिक स्थलों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को एकतरफा बताया। उन्होंने कहा कि संगठन इस मामले में कानूनी लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगा। न्यायालय के सभी दरवाजे इंसाफ के लिए खटखटाए जाएंगे। बुधवार को देवबंद में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए मौलाना मुफ्ती हबीबुल्लाह कासमी ने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह के दौरान जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर समेत राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में सीमा से 50 किलोमीटर के दायरे में अनेको धार्मिक स्थलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनका दावा था कि एक दर्जन से अधिक धार्मिक स्थलों को ध्वस्त किया जा चुका है, जबकि सैकड़ों अन्य को नोटिस जारी किए गए हैं। जिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.