जयपुर, जनवरी 31 -- राजस्थान सरकार ने जोधपुर में कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोधपुर पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सहायक पुलिस आयुक्त छवि शर्मा के नेतृत्व में नौ सदस्यीय SIT का गठन कर दिया है, जो इस मामले की पूरी जांच करेगी। पुलिस के अनुसार नौ सदस्यों वाली एसआईटी ने इस मामले की जांच शुरू भी कर दी है। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और अब तक सामने आए तथ्यों को आधार बनाकर जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले से संबंधित लोगों के जहां बयान लिए जा रहे हैं, वहीं साध्वी को दिए गए इंजेक्शन के बारे में भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इंजेक्शन लगाने वाले कंपाडर देवी सिंह राजपुरोहित से भी पूछताछ की गई है...