राजस्थान में सर्दी ने पकड़ा जोर; जयपुर में भी सीजन की सबसे ठंडी रात
नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- राजस्थान में सर्दी का असर अब धीरे-धीरे तेज होने लगा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम के समय चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है। शेखावाटी में सर्दी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। सीकर जिले के फतेहपुर में लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। बुधवार रात यहां पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। बाड़मेर और जैसलमेर को छोड़कर बाकी सभी शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम में आए इस बदलाव के कारण रात के साथ सुबह भी ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.