नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- राजस्थान के जोधपुर में रामदेवरा जा रहे पांच श्रद्धालुओं के साथ गुरुवार रात ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। पांचों श्रद्धालु पैदल यात्रा पर निकले थे। इनमें से तीन आगे चल रहे थे, जबकि दो साथी करीब 50 फीट पीछे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने आगे चल रहे तीनों श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में चाचा-भतीजा भी शामिल हैं।रात करीब 11:30 बजे हुआ हादसा हादसा जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना इलाके में गुरुवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। शेरगढ़-फलोदी मेगा हाईवे पर भृंगरा के पास तेना-नाथासर गांव के पांच श्रद्धालु पैदल रामदेवरा के लिए जा रहे थे। वे अपने गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर पहुंचे ही थे कि बेकाबू बोलेरो कैंपर ने आगे चल रहे तीन युवकों को टक्कर मार दी...