सीकर, दिसम्बर 17 -- राजस्थान में कड़ाके की सर्दी ने अब आमजन के साथ-साथ आस्था के केंद्रों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। शेखावाटी अंचल-सीकर, चूरू, झुंझुनूं सहित आसपास के इलाकों में ठंड के तीखे तेवर और बढ़ते प्रदूषण का असर मंदिरों तक साफ दिखाई देने लगा है। हालात ऐसे बने कि भक्तों और पुजारियों ने अपने आराध्य देवताओं को ठंड और प्रदूषण से बचाने के लिए ऊनी वस्त्र, शॉल, रजाई के साथ-साथ मास्क तक पहनाना शुरू कर दिया है। सीकर शहर के प्राचीन श्री कल्याण धाम और राधा दामोदर मंदिर सहित कई ठाकुरजी मंदिरों में भगवान का शीतकालीन श्रृंगार किया गया। मूर्तियों को स्वेटर पहनाए गए, शॉल ओढ़ाई गई और ठंड से बचाव के लिए हीटर तक लगाए गए। पुजारियों का कहना है कि जैसे सर्दी में इंसानों को ठिठुरन महसूस होती है, वैसे ही भगवान की प्रतिमाओं की सेवा में भी मौसम का पूरा ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.