झुंझुनूं, मार्च 19 -- झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में एक व्यापारी परिवार को निशाना बनाकर रची गई रंगदारी की खौफनाक साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह मामला केवल 11 लाख रुपये की मांग तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक ऐसा डिजिटल क्राइम नेटवर्क सक्रिय था, जो विदेश में बैठकर स्थानीय युवकों के जरिए पूरे ऑपरेशन को अंजाम दे रहा था। पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों ने यह साफ कर दिया कि अपराध अब केवल स्थानीय नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित रूप ले चुका है।व्हाट्सएप कॉल से शुरू हुआ डर का खेल 16 मार्च को व्यापारी ललित भगेरिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उनके बेटे नीरज के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से लगातार व्हाट्सएप कॉल और आपत्तिजनक मैसेज आ रहे हैं। शुरुआत में इसे सामान्य शरारत समझा गया, लेकिन जल्द ही मामला गंभीर हो गया जब आरोपी ...