नई दिल्ली, फरवरी 26 -- पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक राजस्थान के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास 'वायु शक्ति-2026' 27 फरवरी को आयोजित होगा। इस हाई-प्रोफाइल सैन्य अभ्यास में सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू विशेष रूप से मौजूद रहेंगी। वे 26 और 27 फरवरी को दो दिवसीय जैसलमेर दौरे पर हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 27 फरवरी को स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) HAL Prachand 'प्रचंड' में उड़ान भरेंगी और सीमावर्ती एयरस्पेस में युद्धाभ्यास क्षेत्र का हवाई मुआयना करेंगी। यह पहला अवसर होगा जब कोई राष्ट्रपति जैसलमेर की सीमा से सटे क्षेत्र में किसी लड़ाकू हेलिकॉप्टर में सह-पायलट के रूप में उड़ान भरेगा। शाम को राष्ट्रपति पोकरण रेंज पहुंचेंगी, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.