नई दिल्ली, फरवरी 24 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सवाई माधोपुर में लगातार दूसरे दिन बड़ी ट्रैप कार्रवाई कर प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया। मंगलवार (24 फरवरी) को ACB की टीम ने गंगापुर सिटी क्षेत्र में ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) एवं पंचायत समिति सवाई माधोपुर के अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबंधक जगदीश प्रसाद मीणा को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इससे एक दिन पहले सोमवार को भी ACB ने सवाई माधोपुर में कार्रवाई करते हुए गंगापुर सिटी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप किया था। लगातार दो दिनों में हुई इन कार्रवाइयों से जिले के सरकारी तंत्र में हलचल तेज हो गई है।तीन लोगों से 1-1 लाख रुपये की मांग ACB के अनुसार, नगर-प्रथम जयपुर इकाई को ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.