कोटा, मई 17 -- राजस्थान में आज सुबह त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। ट्रेन के एसी कोच में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह हादसा कोटा रेल मंडल के विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही कोटा रेल मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ट्रेन के कोच में सवार सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। ट्रेन में आग लगने से इस रूट की अन्य ट्रेनों में देरी होने की संभावना है। रेलवे अधिकारियों द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 12431 तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के B-1 कोच में आज लूनी रिछा और विक्रमगढ़ अलोट के बीच डाउन साइड में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद ट्रे...