नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- राजस्थान में अभी तक गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिली है, लेकिन अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कहीं बादल छाएंगे तो कहीं हल्की बारिश और आंधी दस्तक दे सकती है। मौसम विभाग ने 14 नवंबर को प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद अगले सप्ताह से सर्दी अपना असली रंग दिखाना शुरू करेगी। उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाएं राजस्थान में ठिठुरन बढ़ाएंगी। खासकर रात के तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़ सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। इसके चलते 14 नवंबर को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में मौसम बदल सकता है। प्रदेश के पांच जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारि...