नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- राजस्थान में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ रात होते ही सर्दी का असर बढ़ने लगा है, तो दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी दिनों में भी तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बुधवार को प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, बाड़मेर में दिन का पारा 38.8 डिग्री तक पहुंच गया। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राज्य में मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है। लेकिन 24 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में मौसम बदलने और आंधी-बारिश होने की संभावना है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में कहीं गर्मी तो कहीं हल्की ठंडक और बारिश का अ...