नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी दिनों में भी मौसम के तेवर चौंका रहे हैं। कहीं तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। शनिवार को प्रदेश के 7 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर और भरतपुर में मौसम बिगड़ने की आशंका है। इससे पहले शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बारिश हुई, जबकि अलवर में तूफान के साथ ओले भी गिरे।कहीं आंधी तो कहीं ओलावृष्टि, कई जिलों में बदला मौसम शुक्रवार दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। दौसा, सीकर, भरतपुर, जयपुर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। अलवर में तूफान के साथ बारिश और ओल...