नई दिल्ली, मई 9 -- राजस्थान में मौसम ने इन दिनों दोहरा रूप धारण कर लिया है। एक ओर पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश से लोगों को राहत भी मिल रही है। इसी बीच बूंदी जिले में आए तेज अंधड़ ने एक व्यक्ति की जान ले ली, जिससे मौसम की मार का खतरनाक रूप भी सामने आया है।वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर, बढ़ी गर्मी मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर पड़ते ही प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। शुक्रवार से जैसलमेर, बाड़मेर और फलोदी जैसे पश्चिमी जिलों में हीटवेव का दौर शुरू हो गया। इन इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। फलोदी में सबसे अधिक 44.8 डिग्री, बाड़मेर में 44.6 और जैसलमेर में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।हीटवेव और बारिश का अलर्ट...