नई दिल्ली, मई 12 -- राजस्थान में इन दिनों मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और लू ने हालात खराब कर दिए हैं, जबकि पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर बना हुआ है।बाड़मेर बना देश का सबसे गर्म शहर सोमवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान है। इसके साथ ही बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर बन गया। फलोदी, जैसलमेर और बीकानेर में भी पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया।गर्मी से जनजीवन प्रभावित तेज धूप और लू के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छा गया। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।अगले दिनों में लू का असर जा...