नई दिल्ली, मार्च 5 -- राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और दिन में झुलसाने वाली धूप लोगों को परेशान करने लगी है। हालात यह हैं कि पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताते हुए पश्चिमी जिलों में गर्म हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन सिस्टम की वजह से राजस्थान समेत पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इस सिस्टम के प्रभाव से आसमान साफ है और पश्चिम से आने वाली गर्म हवाएं प्रदेश के तापमान को तेजी से ऊपर ले जा रही हैं।बाड़मेर सबसे गर्म, कई शहरों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.