अजमेर, अगस्त 18 -- राजस्थान के अजमेर की एक स्पेशल POCSO अदालत ने निजी लड़ाई में पड़ोसी पर रेप का झूठा आरोप लगाने वाली एक महिला को सबक सिखाते हुए उस पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इस महिला ने जमीन और मवेशियों को चराने को लेकर पड़ोसी से हुए विवाद के बाद उस पर अपनी सात साल की बेटी के साथ रेप का झूठा आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने शख्स के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया था, लेकिन बच्ची के सच बताने से पूरी सच्चाई सामने आ गई। हालांकि सुनवाई के दौरान अदालत ने महिला को अनपढ़ और ग्रामीण पृष्ठभूमि का फायदा देते हुए सजा में रियायत बरती। इस बारे में जानकारी देते हुए राजस्थान पुलिस ने मंगलवार को बताया कि महिला ने आरोप लगाया था कि जब उसकी बेटी खेत की रखवाली कर रही थी, तब उसका पड़ोसी उसे अपने खेत में ले गया और उसके साथ रेप किया। उसने दावा किया था कि ...