जयपुर, दिसम्बर 20 -- राजस्थान के कई प्रमुख शहरों के लिए भूकंप को लेकर खतरे का अलर्ट सामने आया है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की ओर से जारी किए गए भूकंप जोखिम के नए नक्शे में राज्य के 9 शहरों को संवेदनशील श्रेणी में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि इस बार कई ऐसे शहरों को उच्च या मध्यम जोखिम वाले जोन में अपग्रेड किया गया है, जिन्हें पहले कम खतरे वाला माना जाता था। इस नई रिपोर्ट के बाद जयपुर सहित कई शहरों में भूकंप को लेकर चिंता बढ़ गई है। BIS के अनुसार भविष्य में यदि भूकंप आता है, तो राजस्थान के कई शहरों में इसका प्रभाव पड़ सकता है। यही वजह है कि इस नक्शे को केवल एक रिपोर्ट नहीं, बल्कि अलर्ट के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि संभावित खतरों को देखते हुए प्रशासन, बिल्डर्स और आम लोगों को अभी से एहतियात बरतने की जरू...