पीटीआई, मई 25 -- Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लोग इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। सुबह से ही गर्मी और उमस का असर देखने को मिला, जिससे आमजन बेहाल नजर आ रहे हैं। गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी। तेज धूप के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग ने राजस्थान में इस सप्ताह भी भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में तो पारा 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, श्री गंगानगर राज्य का सबसे गर्म इलाका है जहां अधिकतम तापमान बीते 24 घंटों के दौरान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।हीटवेव, गर्म रात और धूल भरी आंधी मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव, गर्म रात और धूल भरी आंधी देख को मिली है। राज्य के कई हिस्सों...