नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में जमीन विवाद ने खून का रिश्ता भी तार-तार कर दिया। रावला थाना क्षेत्र के गांव 8 डीओएल में एक भाई ने अपनी ही बड़ी बहन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ, बल्कि शव के पास ही बैठा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।फसल के हिस्से के बहाने रची साजिश प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुरेंद्र (25) ने अपनी बहन मंजू (27) को जमीन से उत्पादित गेहूं का हिस्सा देने के बहाने घर बुलाया था। रविवार शाम करीब 7 बजे मंजू अपने लिव-इन पार्टनर के साथ भाई के घर पहुंची थी। कुछ देर बाद पार्टनर बाहर चला गया, तभी घर के अंदर यह खौफनाक वारदात हुई।जमीन विवाद बना हत्या की वजह डीएसपी प्रशांत कौशिक के अनुसार, बहन-भाई के बीच लंबे समय...