राजस्थान में बोरवेल में फंसे भोमाराम की मौत, 39 घंटे बाद देसी जुगाड़ से निकाला
नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- राजस्थान के फलोदी जिले में जिस बच्चे को बचाने के लिए हर गुजरते पल के साथ उम्मीदें लगाई जा रही थीं, वह जिंदगी की जंग हार गया। 9 साल का भोमाराम करीब 39 घंटे तक 640 फीट की गहराई में जिंदगी और मौत के बीच फंसा रहा। उसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीमों ने दिन-रात कोशिश की। मशीनों से लेकर देसी जुगाड़ तक का सहारा लिया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार देर रात 3:35 बजे भोमाराम को बोरवेल से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तुरंत एम्बुलेंस से लोहावट हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिस बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने की उम्मीद में परिजन और रेस्क्यू टीम इंतजार कर रहे थे, उसकी मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया।1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था भोमाराम हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.