राजस्थान में बिजली मिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत
बगहा, अगस्त 29 -- नरकटियागंज। राजस्थान के बाड़मेर में मजदूरी करने गए नरकटियागंज के बिजली मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थिति मे मौत हो गई है। घटना 27 अगस्त की है। मृतक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के लौकरिया गांव निवासी उमा चौधरी के पुत्र सलोक चौधरी (30)के रूप में हुई है। सलोक चौधरी की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। उसके पिता ने रोते रोते बेहोश हो जा रहे थे। हालांकि उसका शव अभी भी बाड़मेर जिले के शिव पुराण थाना में ही हैं। मृतक के घरवालों ने उसके शव को लाने के लिए शिकारपुर थाना से मदद मांगी है। मृतक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र दो माह पहले मजदूरी करने बाड़मेर गया था। वहां पर वह बिजली मिस्त्री का काम करता था। ठेकेदार ने बताया कि बिजली की तार में अचानक सटने से उसकी मौत हो गई है। लेकिन ठेकेदार बार बार अपनी बात बदल रहा है। उसकी बात पर भरोसा न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.