जयपुर, अगस्त 12 -- राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। बुधवार को प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी सभी जिलों में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट दिया गया है। डूंगरपुर के आसपुर में बुधवार सुबह करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। वहीं, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में हुई बारिश के बाद त्रिवेणी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। त्रिवेणी का पानी अगले 24 घंटे में बीसलपुर बांध तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 12 और 13 अगस्त को राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद 14 अगस्त से मानसून कमजोर फेज में प्रवेश कर सकता है। ऐसे में अगले एक सप्ताह प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।चित्तौड़गढ़ में 77 MM बारिश, कई जिलों में 2 इंच से ज्यादा पानी पिछले...