राजस्थान में बारिश-ओलों से बदला मौसम, 5 डिग्री तक गिरा पारा; जयपुर में अचानक बढ़ी ठंड
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं ओले गिरने से खेतों में कटी फसलों को नुकसान पहुंचा है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से प्रदेश के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। जयपुर में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदला और करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। इसके बाद हवा में ठंडक बढ़ गई। मौसम के इस बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार को भी प्रदेश के 7 से ज्यादा जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर में सबसे ज्यादा 55 मिलीमीटर यानी 2 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं, सूरतगढ़ क्षेत्र में ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.