नई दिल्ली, फरवरी 24 -- राजस्थान में प्राइवेट बस और टैक्सी ऑपरेटर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने मंगलवार को भी हालात बिगाड़े रखे। सोमवार रात 12 बजे से शुरू हुई हड़ताल के दूसरे दिन भी सरकार और बस ऑपरेटर्स के बीच वार्ता बेनतीजा रही। ऑपरेटर्स का आरोप है कि आरटीओ की ओर से भारी-भरकम जुर्माने और आरसी सस्पेंड किए जाने की कार्रवाई से परिवहन व्यवसाय ठप हो रहा है। राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने बातचीत के लिए बुलाया जरूर, लेकिन सस्पेंड आरसी के डेटा में मिसमैच का हवाला देकर मांगें मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया।जयपुर में हालात बेकाबू, बसों से सवारियां उतारी गईं राजधानी जयपुर में हड़ताल का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। जो बसें पहले से यात्रियों को लेकर रव...