राजस्थान में बरस रही आग; बाड़मेर में 48 डिग्री के पार तापमान, लू का रेड अलर्ट
जयपुर, मई 13 -- Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है जहां मंगलवार को बाड़मेर 48.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। हालांकि पिछले 24 घंटों में चुरू सहित कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में जोधपुर और बीकानेर संभागों में लू (हीटवेव) का दौर जारी रहेगा और राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है जबकि वर्तमान में जयपुर सहित सभी प्रमुख शहरों का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। यह दौर इस हफ्ते जारी रहने का अनुमान है। मंगलवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को सुबह तक बीते 24 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.