नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलाव की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के कारण दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अब आसमान में बादल छाने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कई जिलों में आंशिक बादल दिखाई दे सकते हैं, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, फिर बढ़ी गर्मी बीते दिनों सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हुई थी। इससे तापमान में गिरावट आई थी और मौसम सुहावना बना रहा। लेकिन अब यह सिस्टम कमजोर पड़ चुका है, जिसके चलते एक बार फिर तेज धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया है।2 से 3 डिग्री तक बढ़ा तापमान, गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के कई शहरों में दिन ...