नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- राजस्थान में गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है, जिससे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर तेज होने की आशंका है। शुक्रवार (17 अप्रैल) को पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में हल्का बदलाव जरूर देखने को मिला। कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। चूरू में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं, बाड़मेर, जैसलमेर और पाली जैसे जिलों में मौसम में हल्की गिरावट दर्ज की गई, ले...