नई दिल्ली, मई 7 -- राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने गुरुवार देर रात पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के 84 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (Additional SP) के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए। लंबे समय से लंबित इस तबादला सूची के जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। सरकार ने कई जिलों, रेंज कार्यालयों, पुलिस कमिश्नरेट, विशेष इकाइयों और पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों की नई तैनाती की है। जारी आदेशों के अनुसार जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर, पाली, दौसा, धौलपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार ने कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से यह व्यापक फेरबदल किया है। तबादला सूची में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.